ग्रामीणों ने बाहर निकाला, पाइप लाइन के खंभे से लटका रहा युवक
Deoli News 1 सितंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) क्षेत्र के राजमहल रपट पर सोमवार सुबह एक युवक बनास नदी में बह गया। ऐसी स्थिति में युवक की जान पर बन आई। इस दौरान करीब डेढ़ घंटे बाद युवक को सुरक्षित नदी से बाहर निकाला गया।
जानकारी के अनुसार रायसिंह पुत्र बद्रीलाल मीणा निवासी कुरासिया थाना टोडारायसिंह सुबह करीब 6 बजे अपने घर से निकला। वह पैदल ही अपने मामा के गांव जा रहा था। तभी बीसलपुर बांध के डाउन स्ट्रीम में स्थित राजमहल रपट पर तेज बहाव में युवक बह गया। बनास नदी में बहते युवक ने एक पाइप लाइन के खंभे को पकड़ लिया और डेढ़ घंटे तक खंभे के सहारे लटका रहा। लोगों की उस पर नजर पड़ी तो बचाव कार्य शुरू किए गए।
स्थानीय लोगों की सूचना पर देवली पुलिस उपाधीक्षक रामसिंह जाट व दूनी थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से करीब डेढ़ घंटे बाद युवक को नदी से सुरक्षित निकाला। तब जाकर प्रशासन ने राहत की सांस ली।इधर, बीसलपुर बांध के दो गेटों से बनास नदी में पानी छोड़ा जा रहा है। लेकिन उक्त युवक के लापरवाही उसकी जान ले सकती थी।

हनुमान बेनीवाल बोले, मंत्री जोगाराम के तो लोग जूते मारेंगे, देखिए वीडियो


