Deoli News 1 सितंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) क्षेत्र के बीसलपुर बांध से सोमवार शाम भी 5 बजे पानी की निकासी की जा रही है। यहां बांध के चार गेटों से पानी छोड़ा जा रहा है।
जिससे बनास नदी में 36060 क्यूसेक प्रति सेकंड पानी की निकासी हो रही है। बीसलपुर कंट्रोल रूम की सूचना के अनुसार वर्तमान में बीगोद स्थित त्रिवेणी का गेज 4.50 मीटर पर पहुंच गया है। बांध के गेट नंबर 8 और 11 को एक मीटर तक खोला गया है, जिससे 6010 क्यूसेक पानी की निकासी हो रही है, जबकि गेट नं 9 और 10 को 2 मीटर तक खोला गया है, जिससे 12020-12020 क्यूसेक पानी की निकासी हो रही है। त्रिवेणी पर जल स्तर बढ़ने से डेम के गेट से पानी की निकासी भी बढ़ाई जा रही है। बता दे कि बांध की पूर्ण जल भराव क्षमता आरएल 315.50 मीटर है। इसके अधिशेष पानी को गत 24 जुलाई से रेडियल गेट के माध्यम से निकाला जा रहा है।



