Wednesday, May 20, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDainik Bureau Deskबिजली संकट : आक्रोशित लोगों ने रात को ही ग्रिड पर दिया...

बिजली संकट : आक्रोशित लोगों ने रात को ही ग्रिड पर दिया धरना

ज्योति कॉलोनी अंधेरे में, लोकतंत्र में लोग परेशान


Deoli News 19 मई (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) शहर के हनुमान नगर क्षेत्र के ज्योति कॉलोनी के निवासी पिछले कई समय से गंभीर बिजली कटौती और जर्जर व्यवस्था से जूझ रहे हैं। जबकि यह हालत कई बार बन चुके हैं। लेकिन सुधार की कोई गुंजाइश नहीं दिख रही है।

स्थिति यह है कि 24 घंटों में मात्र कुछ घंटे ही बिजली मिल पा रही है। जबकि देवली शहर की 20 से 30 फ़ीसदी जनसंख्या इसी कॉलोनी में रहती है। आए दिन 11 केवी के बिजली के तार टूटने और शॉर्ट सर्किट की घटनाएं हो रही हैं। लोगों ने बताया कि सोमवार रात भी अचानक तेज स्पार्किंग हुई, जिसके बाद पूरे क्षेत्र की बत्ती गुल हो गई। बार-बार की इस समस्या और प्रशासन की अनदेखी से नाराज होकर मोरला ग्रिड पर पहुंच गए और धरना शुरू कर दिया। हैरानी की बात यह रही कि संकट के समय केवल चौकीदार ही मौके पर मौजूद मिला। लोगों ने बताया कि उन्होंने जेईएन और एईएन सहित अन्य उच्च अधिकारियों को फोन किए, लेकिन अभियंताओं ने फोन रिसीव नहीं किए।

देर रात करीब 12 बजे जैसे-तैसे करके बिजली सुचारू की गई, तब जाकर मामला शांत हुआ। प्रदर्शन के दौरान मानसिंह मीणा, महावीर सेन, विनोद सेन, संत मीना, गोविंद प्रजापत, जीतू प्रजापत, नाथूलाल साहू, कैलाश साहू, राहुल साहू, मनोज मीणा, रामस्वरूप देतवाल, अनुपम जैन, पवन जैन, बसंती लाल, कैलाश सैन, रूद्र राणावत, शिवांश पाराशर और अक्ष सुवालका सहित कई लोग मौजूद रहे। निवासियों ने चेतावनी दी है कि यदि व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ तो विरोध प्रदर्शन किया जाएगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d