“अगले दिनों रातें होगी ठंडी”
Deoli News 27 नवम्बर ( दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) रविवार देर रात बने मौसमी तंत्र के बाद देवली शहर व आसपास के क्षेत्रों में बूंदाबांदी व हल्की वर्षा हुई। जिससे सोमवार सुबह ठंड का अहसास हुआ।
आज सुबह से बादल छाए रहने से भगवान सूर्यनारायण के दर्शन तक नही हुए। मौसमी पूर्व अनुमान के मुताबिक अगले 6 दिनों तक हालांकि मौसम में उतार चढ़ाव जारी रह सकता है। लेकिन दिन के तापमान में ज्यादा गिरावट नही होने का अनुमान है। वहीं रात के न्यूनतम तापमान में 1 से 2 डिग्री का उतार चढ़ाव देखने को मिल सकता है। 28 नवम्बर से 3 दिसम्बर तक दिन का अधिकतम तापमान 24 से 25 डिग्री व रातों का तापमान न्यूनतम 15 से 14 डिग्री बना रह सकता है। इन 6 दिनों में 4 दिन तक शहर व आसपास क्षेत्रों में आकाश में बादल छाए रहने से गलन महसूस हो सकती है। शरीर पर गर्म कपड़े लिपटने लगे हैं।



