Monday, April 20, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeविधानसभा चुनाव 2023नयागांव डिगारिया में हुआ सर्वाधिक 92 फ़ीसदी मतदान

नयागांव डिगारिया में हुआ सर्वाधिक 92 फ़ीसदी मतदान


Deoli News 27 नवंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) हाल ही में गत 25 नवंबर को हुए विधानसभा चुनाव में देवली ब्लॉक में सर्वाधिक मतदान नयागांव डिगारिया स्कूल स्थित मतदान केंद्र पर हुआ, जो प्रशंसनीय है।

जानकारी के अनुसार राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय संस्कृत नयागांव डिगारिया में कुल 828 मतदाता थे। इनमें 758 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इस तरह कुल 92 फ़ीसदी मतदाताओं ने यहां वोट डालें। जबकि दूसरे स्थान पर राजकीय प्राथमिक विद्यालय लाखोंलाई पुराना भवन स्थित मतदान केंद्र रहा। इस मतदान केंद्र पर 88 फ़ीसदी मतदान हुआ। यहां 661 मतदाताओं में से 584 ने मतदान किया। इसी तरह शहीद नारायण राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय नया भवन (दाया भाग) में सबसे कम 56 फीसदी मतदान हुआ। यहां 1412 में से 791 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। दरअसल इस बार अधिक मतदान होने के पीछे निर्वाचन आयोग का महत्वपूर्ण प्रयास रहा है।

पिछले काफी वक्त से निर्वाचन आयोग के निर्देश का स्थानीय प्रशासन की ओर से स्वीप कार्यक्रम के जरिए लोगों को मतदान के प्रति प्रेरित किया गया है। स्कूलों के माध्यम से रैलियां निकाल कर लोगों को मतदान के प्रति प्रेरित किया गया। इसमें प्रशासन ने भी कोई कसर नहीं छोड़ी।

 

 

Dainik Bureau Desk
Dainik Bureau Deskhttps://dainikbureau.com
क्षेत्र का प्रमुख, विश्वसनीय, प्रामाणिक, पत्रकारिता के मानक, सिद्धांतों, मर्यादाओं पर खरा उतरा न्यूज़ प्रोवाइडर पोर्टल, जिसकी हर खबर होती है निष्पक्ष नजरिया के साथ। हर खबर, निष्पक्ष नजर
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d