Deoli News 27 नवंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) तालुका विधिक सेवा समिति देवली के अध्यक्ष व न्यायिक मजिस्ट्रेट संयोगिता गहलोत के निर्देश पर रविवार को विधिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित हुआ।
पैनल अधिवक्ता बंशीलाल कलवार ने बताया कि यह जागरूकता कार्यक्रम देवली के एपीएस बालगृह में हुआ। इसमें नेशनल लॉ डे व कांस्टीट्यूशन डे (संविधान दिवस) पर विशेष कार्यक्रम कर जानकारी दी गई। यहां शिक्षा से वंचित बच्चों को वापस स्कूल से जोड़ने, नशा पीड़ितों के लिए विधिक सेवाएं, नशा उन्मूलन के लिए विधिक सेवाएं, नालसा एसिड हमलों के पीड़ितों के लिए विधिक सेवाएं, यौन उत्पीड़न अधिनियम 2013, प्ली बारगेनिंग व एनजीटी का प्रचार प्रसार, बाल नशा मुक्ति रोकथाम की जागरूकता, साक्षी संरक्षण स्कीम आदि की जानकारी दी गई तथा बाल विवाह रोकने के लिए बच्चों को पंपलेट वितरित किए गए।
इस दौरान बालगृह अधीक्षक राहुल सुवालका, काउंसलर हेमराज गुर्जर, केयरटेकर राजाराम, अंकित कलवार समेत मौजूद थे।


