Friday, April 24, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeAccident Newsपुष्कर से स्नान कर लौट रही महिला का हाथ कंधे से उखड़ा,...

पुष्कर से स्नान कर लौट रही महिला का हाथ कंधे से उखड़ा, उपचार के दौरान मौत

बीती रात नापाकाखेड़ा पुलिया के समीप हुआ

Deoli News 27 नवंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) कोटा-अजमेर मेगा हाईवे पर बीती रात नापाकाखेड़ा पुलिया के समीप एक सड़क हादसे में बस सवार महिला का हाथ कंधे से उखड़ गया तथा बाद में उपचार के दौरान देवली अस्पताल में मौत हो गई

सावर थाने के हेडकांस्टेबल भंवरलाल मीणा ने बताया रात करीब 9 बजे पुष्कर से कोटा जा रही एक मिनी बस किसी अज्ञात वाहन से टकरा गई। हादसे में बस में सवार महिला का हाथ कट गया। हाथ काटकर कपड़ों में ही लटक गया। जिसे यहां देवली अस्पताल में भर्ती करवाया गया। यहां इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई। मामले को लेकर मृतक महिला के पुत्र अर्पित खंडेलवाल ने बताया कि उनकी मां कला खंडेलवाल निवासी पुराना जवाहर नगर कोटा अपनी महिला साथियों के साथ पुष्कर सरोवर में स्नान कर वापस कोटा लौट रही थी।

इसी बीच सावर थाना क्षेत्र के नापाकाखेड़ा पुलिया के समीप उनके चालक ने लापरवाही से बस चलाकर किसी अज्ञात वाहन से भिड़ा दिया। इससे पीड़ित की मां गंभीर घायल हो गई। जिसे बाद में देवली अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।

एक घंटे तक चिकित्सकों ने की जान बचाने की कोशिश

कोटा के पुराना जवाहर नगर निवासी कला खंडेलवाल पत्नी केदार खंडेलवाल के बस में दुर्घटना में घायल होने पर देवली अस्पताल लाई गई। यहां पर मौजूद चिकित्सक प्रतीक सिंह ने प्राथमिक उपचार दिया और देखा तो महिला का हाथ दुर्घटना के बाद कंधे के जोड़ से अलग हो गया। जिसके बाद अस्थि रोग विशेषज्ञ डॉ. गोपाल मीणा को बुलाया गया।

जिन्होंने महिला को प्राथमिक उपचार दिया। इसी दौरान महिला के अधिक खून बहने की वजह से महिला की तबीयत और बिगड़ने लगी। वहीं दोनो चिकित्सकों ने महिला को लगातार सीपीआर दिया। करीब एक घंटे तक दोनो चिकित्सकों ने महिला की जान बचाने की पूरी कोशिश की, लेकिन बचा नहीं सके। मौत की सूचना से परिजनों में कोहराम मच गया। वहीं सोमवार सुबह शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया।

Dainik Bureau Desk
Dainik Bureau Deskhttps://dainikbureau.com
क्षेत्र का प्रमुख, विश्वसनीय, प्रामाणिक, पत्रकारिता के मानक, सिद्धांतों, मर्यादाओं पर खरा उतरा न्यूज़ प्रोवाइडर पोर्टल, जिसकी हर खबर होती है निष्पक्ष नजरिया के साथ। हर खबर, निष्पक्ष नजर
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d