Wednesday, April 22, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeReviewsचुनाव की भागदौड़ के बाद मिले सकून के पल

चुनाव की भागदौड़ के बाद मिले सकून के पल


Deoli News 26 नवम्बर ( दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) विधानसभा चुनाव की भारी भागदौड़, तनाव के बाद रविवार सुबह हिंडोली से बीजेपी प्रत्याशी व पूर्व कृषिमंत्री डॉ. प्रभुलाल सैनी के लिए बेहद सकून वाली दिखी।

मतदान खत्म होने के बाद अपने हिंडोली चुनाव कार्यालय में कार्यकर्ताओं का हौसला बढ़ाने के बाद बीती रात डॉ. सैनी अपने पैतृक गांव आवा पहुँचे। बीती रात वे अपने परिजनों से मिले और घर- परिवार का हाल जाना। बाद उन्होंने सकून भरी नींद भी निकाली। सुबह 5 बजे वे उठे और अपने आवास पर लगे बगीचे में चहलकदमी की और पेड़-पौधों की देखरेख देखी। इस दौरान उन्होंने खुद बगीचे में पेड़- पौधों को पाइप से पानी पिलाया। बाद में उन्होंने बगीचे के लान में बैठकर अखबार भी पढ़ा और देश- विदेश के हाल जाने। इसी बीच आने-जाने वाले कार्यकर्ताओ से भेंट की और हालचाल जाने।

Dainik Bureau Desk
Dainik Bureau Deskhttps://dainikbureau.com
क्षेत्र का प्रमुख, विश्वसनीय, प्रामाणिक, पत्रकारिता के मानक, सिद्धांतों, मर्यादाओं पर खरा उतरा न्यूज़ प्रोवाइडर पोर्टल, जिसकी हर खबर होती है निष्पक्ष नजरिया के साथ। हर खबर, निष्पक्ष नजर
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d