Deoli News 5 अक्टूबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) हनुमान नगर थाना क्षेत्र के टीकड़ गांव के समीप हाईवे पर सोमवार को इनोवा की टक्कर से बाइक सवार की मौत हो गई।
Socail News : मरीजों की सेवा संग “सुरों का हुनर”, ‘वॉयस ऑफ डॉक्टर’ में चमके डॉ. रविराज
हादसा देवली की ओर जा रहे बाइक सवार को पीछे से आ रही इनोवा के चालक द्वारा टक्कर मारने से हुआ। हादसे में बाइक सवार छोटेलाल मीणा पुत्र रामनाथ मीणा निवासी टोंकड़ा, थाना हिंडोली गंभीर घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उन्हें देवली अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। एएसआई राजेश कुमार मीणा ने बताया कि पुलिस ने सोमवार सुबह शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सुपुर्द कर दिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।



