Deoli News 5 अक्टूबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) राजकीय उप जिला अस्पताल देवली के प्रभारी अधिकारी डॉ. रविराज सिंह ने रविवार को मुंबई में आयोजित ‘वॉयस ऑफ डॉक्टर’ सीजन-4 के ग्रैंड फिनाले में संगीत की प्रस्तुति देकर लोकप्रियता कमाई है। वही डॉक्टरी पेशे के साथ अपने संगीत के हुनर का भी प्रदर्शन किया।
नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर में आयोजित फिनाले में देश-विदेश से 15 डॉक्टरों ने विभिन्न श्रेणियों में हिस्सा लिया। डॉ. रविराज सिंह ने बताया कि वे आयोजन में रीजनल कैटेगरी के तहत फिनाले में पहुंचे और एक गीत की प्रस्तुति दी। राजस्थान से दो डॉक्टर फिनाले में पहुंचे थे, जिन्होंने अलग-अलग कैटेगरी में प्रस्तुति दी। डॉ. सिंह ने ‘तुम हो मेरी जिंदगी, तुम हो मेरी हर खुशी’ गीत प्रस्तुत किया, जिस पर मौजूद दर्शकों ने उत्साह के साथ उनका हौसला बढ़ाया। कार्यक्रम में जाने-माने गीतकार एवं संगीत जगत से जुड़े कुमार सानू, सुदेश भोसले और साधना सरगम सहित कई कलाकार मौजूद रहे। आयोजन में चिकित्सा सेवा के साथ संगीत के क्षेत्र में भी डॉ. रविराज सिंह की इस प्रस्तुति को सराहा गया।



