Deoli News 5 अक्टूबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) देवली नगर पालिका के वार्ड 33 से हाल ही में निर्वाचित हुए पार्षद केपी सिंह नरूका के अपने गांव गेरोटी पहुंचने पर ग्रामीणों ने स्वागत किया।
ग्रामीणों ने उन्हें माला पहनाई और श्रीराधा कृष्ण की तस्वीर भेंट की। इस दौरान भाजपा एसटी मोर्चा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रेखा मीणा भी मौजूद रहीं। रेखा मीणा पंचायत समिति देवली के वार्ड नंबर 24 से भाजपा से उम्मीदवारी जता रही है। ग्रामीणों ने दोनों का स्वागत करते हुए क्षेत्र से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की। नरूका ने ग्रामीणों का आभार जताया। वहीं रेखा मीणा ने क्षेत्र की आवश्यकताओं को लेकर ग्रामीणों से संवाद किया। इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ता एवं कई ग्रामीण मौजूद थे। उल्लेखनीय है कि केपी सिंह नरूका देवली के 35 वार्डों में सर्वाधिक मतों से चुनाव जीते थे।



