Deoli News 5 अक्टूबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) शहर के जयपुर रोड पर चुंगी नाका से म्हारों राजस्थान रिसोर्ट की ओर जाने वाले मार्ग के करीब 500 से 700 मीटर हिस्से में कुछ जगहों पर सड़क उखड़ने से आवागमन प्रभावित हो रहा है।
Political News :-दिन में साथ, शाम को अलग और रात में कहीं और… सांसद ने किया सावधान
सड़क का यह हिस्सा फिलहाल अत्यधिक खराब स्थिति में नहीं है, लेकिन समय रहते मरम्मत होने से मार्ग की स्थिति बेहतर बनी रहेगी। स्थानीय लोगों ने नगर पालिका से सड़क के क्षतिग्रस्त हिस्से की आवश्यक मरम्मत करवाने की मांग की है। लोगों का कहना है कि समय पर मरम्मत होने से सड़क की गुणवत्ता बनी रहेगी और वाहन चालकों सहित आम राहगीरों को आवागमन में सुविधा मिलेगी। गौरतलब है कि यह सड़क जयपुर रोड की ओर शहर का प्रवेश और निकास मार्ग है।



