Deoli News 5 अक्टूबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) पुलिस मुख्यालय जयपुर राजस्थान द्वारा चलाए जा रहे एरिया डोमिनेशन अभियान के तहत नासिरदा थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो प्रकरण दर्ज कर 12 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
नासिरदा थाना प्रभारी रोडूमल के अनुसार जिला पुलिस अधीक्षक टोंक रोशन मीणा के निर्देश तथा वृत्ताधिकारी देवली मदनलाल ढाका के सुपरविजन में थाना नासिरदा की विशेष टीम ने रविवार को विभिन्न स्थानों पर दबिश दी। कार्रवाई के दौरान आबकारी अधिनियम एवं आरएससी एक्ट के तहत दो प्रकरण दर्ज किए गए। वहीं थाना हाजा के दो हिस्ट्रीशीटरों को गिरफ्तार किया गया। इसके अलावा एनडीपीएस एक्ट के प्रकरणों में वांछित एक आरोपी को हिंडोली, जिला बूंदी से गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के 8 मोबाइल फोन भी चेक किए। पुलिस के अनुसार अभियान के तहत क्षेत्र में वांछित एवं संदिग्ध व्यक्तियों के खिलाफ कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।




