Monday, October 5, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDainik Bureau Deskझांकी के साथ निकली वाहन रैली, आज छतरी चौराहे पर सजेगा कवि...

झांकी के साथ निकली वाहन रैली, आज छतरी चौराहे पर सजेगा कवि सम्मेलन

“श्री अग्रसेन जयंती महोत्सव”


Deoli News 5 अक्टूबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) श्री अग्रसेन जयंती महोत्सव के तहत रविवार को अग्रवाल समाज की ओर से वाहन रैली का आयोजन किया गया। रैली में महाराजा अग्रसेन जी की आकर्षक झांकी, ढोल एवं डीजे विशेष आकर्षण का केंद्र रहे।

इसमें बड़ी संख्या में समाज के लोगों ने उत्साह के साथ रैली में भाग लिया। नवयुवक मंडल के पूर्व अध्यक्ष आकाश कंछल ने बताया वाहन रैली का शुभारंभ अग्रवाल पंचायत विश्राम गृह से हुआ। रैली शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए छतरी चौराहा, जहाजपुर चुंगी नाका होते हुए जगदीश धाम पहुंची। यहां यात्रा का स्वागत किया गया तथा लोगों के लिए नाश्ते की व्यवस्था की गई। इसके बाद रैली छतरी चौराहा, ममता सर्कल, चर्च रोड होते हुए पेट्रोल पंप चौराहे से वापस अग्रवाल पंचायत विश्राम गृह पहुंची, जहां रैली का समापन हुआ। रैली के माध्यम से अग्रसेन महाराज के संदेश प्रसारित किए। वही वाहन रैली में महाराज अग्रसेन के गीत भी चल रहे थे। इसके बाद रात्रि में कैरम प्रतियोगिता आयोजित की गई।

यह है प्रतियोगिता के विजेता

जूनियर वर्ग में पूर्वी अग्रवाल ने प्रथम तथा अर्थव मित्तल ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। इसी तरह सीनियर वर्ग में अंशा गर्ग प्रथम एवं गौरव मित्तल द्वितीय रहे। वहीं महिला वर्ग में पूजा अग्रवाल ने प्रथम तथा मीना गोयल ने द्वितीय स्थान हासिल किया। कंछल ने बताया कि महोत्सव में सोमवार रात छतरी चौराहे पर कवि सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। सम्मेलन देश के जाने-माने कवि बाबू बंजारा के संयोजन में होगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here