Deoli News 10 सितंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) देवली-उनियारा विधानसभा क्षेत्र के रामसागर में भगवान श्रीदेवनारायण का वार्षिक मेला हर्ष उल्लास के साथ आयोजित हुआ। मेले में आसपास के गाँवों से सैंकड़ों श्रद्धालुओं ने भाग लिया। इस दौरान भाजपा नेता प्रोफ़ेसर विक्रमसिंह गुर्जर ने सैनी-माली समाज को इस आयोजन के लिए धन्यवाद दिया।

उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों से सामाजिक समरसता बढ़ती है। यह मेला इसका उदाहरण है, जहाँ गुर्जर समाज के आराध्य भगवान श्रीदेवनारायण का मेला सैनी-माली समाज के लोग आयोजित करते हैं। प्रोफ़ेसर गुर्जर ने सभी लोगों को बालक बालिकाओं को पढ़ाने का आव्हान किया। इस अवसर पर गुर्जर ने एक पेड़ माँ के नाम व अमृता देवी पर्यावरण संवर्धन अभियान के तहत ज़्यादा से ज़्यादा पौधे लगाने की बात कही। इस दौरान मनीष सैनी, रामअवतार सैनी, रामसिंह सैनी, पृथ्वी सैनी, कैलाश सैनी, प्रेम चौधरी सहित सैकड़ों युवा, महिला, पुरुष उपस्थित थे।


