दूनी पुलिस की कार्रवाई
Deoli Newd 10 सितंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) पुलिस सर्कल की दूनी थाना पुलिस ने अलग-अलग मामलों में कई जनों को मंगलवार को गिरफ्तार किया है। दूनी थाना प्रभारी सरवर खा ने बताया कि पुलिस उप अधीक्षक रामसिंह समेत अधिकारियों के सुपरविजन में यह कार्रवाई की गई।
थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर सांसी बस्ती रोड पोल्याड़ा पर मदीना पत्नी दामोदर सांसी, निवासी सांसी बस्ती थाना सावर, केकड़ी को रोककर पूछताछ की। जिसके पास बिना लाइसेंस के एक काले रंग के थैले में 10 लीटर हथकढ़ शराब बरामद हुई। मामले में एक्साइज एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया है। इसी तरह हेडकांस्टेबल शिवराज ने पोक्सो एक्ट में वांछित आरोपी की तलाश कर बाद में अनुसंधान दोषी प्रमाण पाए जाने पर संघर्षत बालक को प्रकरण में निरुद्ध किया है। वहीं पुलिस ने ग्राम ककोड़िया में नहर के पास से चार मवेशी चुराने के आरोपी ओमप्रकाश उर्फ प्रकाश पुत्र पप्पूलाल नायक निवासी बैरवा ढाणी, वजीरपुर थाना सदर टोंक को जंगल तन गावड़ी देवली से गिरफ्तार किया है। वहीं आरोपी की निशानदेही पर चोरी हुए मवेशियों को बरामद किया है। थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस ने 15 दिनों से अपहृत कुमारी हसीना पुत्री रमेश चंद कीर निवासी सीतापुरा थाना दूनी को जरिया फर्द दस्तयाब किया है।
इसके अलावा सहायक उपनिरीक्षक शंकर लाल ने जीतराम पुत्र राम प्रसाद गुर्जर निवासी मोडियाला थाना मेहंदवास, हंसराज पुत्र शंकरलाल गुर्जर निवासी मोरभटियान थाना मेहंदवास, बुद्धि प्रकाश पुत्र प्रेमलाल गुर्जर निवासी हनुमानपुरा थाना दूनी एवं भंवरलाल पुत्र पोखरलाल माली निवासी थाना दूनी को शांतिभंग में गिरफ्तार किया है।


