Deoli News 10 सितंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) राजकीय बालिका उच्च प्राथमिक विद्यालय पनवाड़ में मंगलवार को अतिरिक्त जिला परियोजना समन्वयक शिवप्रकाश मीणा, सहायक परियोजना समन्वयक रामजीलाल मीणा, समग्र शिक्षा टोंक व मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी देवली रामराय मीणा आदि ने मॉडल पुस्तकालय का उद्घाटन किया।
इस दौरान लाइब्रेरी संभाग समन्वयक अब्दुल शरीफ, टाटा ट्रस्ट्स संस्था प्रधान हनुमान प्रसाद मीणा सहित ने मॉडल बाल पुस्तकालय का फीता काटकर उदघाटन किया। मॉडल पुस्तकालय राजस्थान स्कूल पुस्तकालय संवर्धन परियोजना के तहत तकनीकी सहयोगी संस्थान सेंटर फॉर माइक्रोफाइनेंस टाटा ट्रस्ट द्वारा तैयार करवाया गया। इसका मुख्य उद्देश्य विद्यालय पुस्तकालय को जीवंत बनाना, बच्चो में पढ़ने की आदत विकसित करना, पुस्तकालय प्रभारी शिक्षकों का पुस्तकालय विषय पर प्रशिक्षणों से क्षमतावर्धन किया जाना है। इसमें पुस्तको को विधाओ के अनुसार डिस्प्ले, पुस्तकालय में प्रबंधन के लिए बाल पुस्तकालय प्रबंधन समिति का गठन किया जाना, पुस्तकालय में चार अलग कॉर्नर के बारे में चर्चा की गई। कार्यक्रम का संचालन सुलोचना देवी द्वारा किया गया। विद्यालय में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली बालिकाओं को सम्मानित किया गया। कार्यवाहक पीईइओ सागर मीना भी मौजूद थे।
राऊमावि देवडावास में प्रखर राजस्थान के तहत छात्र छात्राओं को पुस्तकें वितरण कर पुस्तकालय दिवस मनाया गया। प्रधानाचार्य जय कुमार ने बताया कि एक से 8 तक के छात्र छात्राओं को पुस्तकें वितरित कर पुस्तकालय दिवस मनाया। यहां दौलत सिह, प्रभात चौधरी, ममता मुदड़ा सहित अन्य कार्मिक उपस्थित थे। यह जानकारी शाला मीडिया प्रभारी शिक्षक तुलसीराम गौतम ने दी।


