Saturday, April 18, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeCrime Newsयुवाओं की रगों में 'जहर' घोलने की बड़ी साजिश नाकाम

युवाओं की रगों में ‘जहर’ घोलने की बड़ी साजिश नाकाम

टोंक डीएसटी टीम ने देवली में हाईवे पर दबोचा 3 करोड़ का गांजा


Deoli News 10 जनवरी (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) देवली व टोंक, भीलवाड़ा, अजमेर समेत जिले के युवाओं के भविष्य को नशे के अंधेरे में धकेलने की एक बहुत बड़ी साजिश को टोंक डीएसटी टीम ने देर रात अपनी मुस्तैदी से नाकाम कर दिया है।

देवली शहर के जयपुर रोड स्थित नेशनल हाईवे 52 पर पुलिस ने अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए मौत के उन सौदागरों को दबोच लिया है, जो उड़ीसा से 500 किलोग्राम गांजे की खेप लेकर राजस्थान की सीमा में दाखिल हुए थे। वहीं 12 चक्का ट्रक में भरकर लाया जा रहा यह करीब 3 करोड़ रुपए का गांजा भीलवाड़ा, अजमेर और टोंक के हजारों युवाओं की नसों में जहर बनकर घुलने वाला था, लेकिन उससे पहले ही खाकी के कड़े प्रहार ने इस पूरे नेटवर्क की कमर तोड़ दी। प्राथमिक जानकारी के अनुसार यह खेप देवली-हनुमान नगर इलाके में डंप की जानी थी।

जहाँ से छोटे सप्लायरों के जरिए इसे नशे के शौकीन और युवाओं तक पहुँचाने की योजना थी। पकड़े गए दो आरोपियों से प्रारंभिक पूछताछ में यह साफ हुआ है कि नशे की यह बड़ी सप्लाई इस पूरे इलाके के युवाओं को नशे का आदी बनाने के लिए तैयार की गई थी। टोंक डीएसटी टीम की इस सफल कार्रवाई ने न केवल करोड़ों रुपये का मादक पदार्थ पकड़ा है, बल्कि उन अनगिनत अभिभावकों की उम्मीदों को भी टूटने से बचा लिया। पुलिस अब इस पूरे रैकेट की जड़ों तक पहुँचने के लिए गहनता से छानबीन कर रही है और जल्द ही इस मामले में कई और बड़े खुलासे होने की संभावना है। फिलहाल कार्रवाई जारी है। पुलिस के जिला कप्तान व उच्च अधिकारी पूरे मामला का खुलासा करेंगे। 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d