Saturday, May 2, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeCrime Newsनशे के सौदागरों पर नकेल : उड़ीसा से आया 3 करोड़ का...

नशे के सौदागरों पर नकेल : उड़ीसा से आया 3 करोड़ का ‘गांजा’ जब्त

  • हाईवे पर फिल्मी स्टाइल में दबोचा गांजे से भरा 12 चक्का ट्रक

  • नशे के सौदागरों पर खाकी का वार


Deoli News 10 जनवरी (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) कई जिले के युवाओं व लोगों को नशे के दलदल में धकेलने की एक बहुत बड़ी साजिश को टोंक पुलिस ने अपनी बहादुरी और सटीक रणनीति से नाकाम कर दिया है। पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार मीना के निर्देशन में जिला स्पेशल टीम ने देवली में नेशनल हाईवे 52 पर एक बड़ी कार्रवाई करते हुए उड़ीसा से तस्करी कर लाए जा रहे 500 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजे की खेप को पकड़ा है।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में जप्त गांजे की कीमत करीब 2.5 करोड़ रुपए है, जबकि जब्त 12 चक्का ट्रक सहित पूरी कार्रवाई की कीमत 3 करोड़ रुपए आंकी गई है। पुलिस की इस मुस्तैदी ने राजस्थान के कई जिलों के युवाओं की नसों में जहर घुलने से पहले ही उसे रास्ते में रोक लिया। इस कार्रवाई को अंजाम देने के लिए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रतनलाल भार्गव, पुष्पेंद्र सोलंकी और देवली डीएसपी हेमराज के सुपरविजन में डीएसटी के उपनिरीक्षक ओमप्रकाश की टीम ने देवली हाईवे पर घेराबंदी की थी।

पुलिस को देखते ही तस्करों ने ट्रक को टोंक की ओर भगाकर निकलने की कोशिश की, लेकिन टीम ने पीछा कर डीएसपी ऑफिस देवली के सामने ट्रक को रोककर दो आरोपियों, हरिनारायण मीणा निवासी दांता ढाणी थाना देवली और समीर मीणा निवासी बासनी थाना हिंडोली को दबोच लिया। ट्रक की तलाशी के दौरान भारी मात्रा में गांजा बरामद हुआ, जो उड़ीसा के चांदीपुर से तस्करी कर लाया गया था। शुरुआती पूछताछ में सामने आया है कि इस नशे को देवली-हनुमान नगर इलाके के जरिए भीलवाड़ा, बूंदी, केकड़ी, टोंक और मालपुरा सहित कई इलाकों में छोटे सप्लायरों के माध्यम से युवाओं तक पहुँचाया जाना था।

पुलिस की इस कार्रवाई से नशे के उस नेटवर्क पर गहरा प्रहार हुआ है, जो टोडारायसिंह, डिग्गी, दूनी और घाड़ जैसे क्षेत्रों में अपनी जड़ें फैला रहा था। इस पूरी सफलता में टीम प्रभारी ओमप्रकाश चौधरी के साथ शरीफ मोहम्मद, राधामोहन, शिवपाल, प्रधान, रुकमकेश, राधाकिशन और राजेश पुलिसकर्मियों की अहम भूमिका रही, जिन्होंने अपनी सजगता से समाज में जहर घुलने से बचा लिया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d