Thursday, April 16, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeAdministrationविधायक गुर्जर और एसडीओ ने सुने परिवाद, 119 पट्टे वितरित

विधायक गुर्जर और एसडीओ ने सुने परिवाद, 119 पट्टे वितरित


Deoli News 31 अक्टूबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) राज्य सरकार के निर्देशानुसार वर्तमान में आयोजित हो रहे ग्रामीण सेवा शिविरों के तहत शुक्रवार को ग्राम पंचायत निवारिया एवं पोल्याडा में शिविरों का आयोजन किया गया।

 

इन शिविरों में विधायक राजेन्द्र गुर्जर और एसडीओ रूबी अंसार उपस्थित थी। शिविर के दौरान आमजन से प्राप्त परिवादों को विधायक द्वारा एक-एक करके सुना गया। उन्होंने सभी परिवादों को गंभीरता से लेते हुए, उनके उचित निस्तारण के लिए संबंधित विभाग के अधिकारियों को मौके पर ही आवश्यक निर्देश दिए। शिविरों में कल्याणकारी योजनाओं का लाभ भी तुरंत लाभार्थियों तक पहुंचाया गया।

ग्राम पंचायत निवारिया में आयोजित शिविर में 45 पट्टे वितरित किए गए, साथ ही 2 शौचालय निर्माण की राशि स्वीकृति के लिए आवेदन भी करवाए गए। इसी प्रकार ग्राम पंचायत पोल्याडा में आयोजित शिविर में कुल 74 पट्टे (नए एवं पुराने) वितरित किए गए, जिससे ग्रामीणों को बड़ी राहत मिली। इन शिविरों में सभी विभागों के ब्लॉक स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे, ताकि ग्रामीणों के कार्य तत्काल पूरे किए जा सकें।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d