Saturday, April 18, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDeoli Newsवॉलीबॉल में रणजीत व जसवीर चैलेंजर्स संयुक्त विजेता

वॉलीबॉल में रणजीत व जसवीर चैलेंजर्स संयुक्त विजेता


Deoli News 15 जुलाई (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) न्यू टाइगर क्लब के तत्वावधान में रविवार को ट्रॉफी के लिए हुए साप्ताहिक मुकाबलों के अंतिम दिन दोनों प्रतिद्वंदी टीमें संयुक्त विजेता रही। जिन्हें पुरस्कृत किया गया।

क्लब के मीडिया प्रभारी अनिल गौतम ने बताया कि वॉलीबॉल श्रृंखला में खेले गए 16 मुकाबलों में रणजीत वॉरियर्स और जसवीर चैलेंजर्स ने 8-8 मैच जीतकर न्यू टाइगर कप को संयुक्त रूप में अपने नाम किया। रविवार को खेले गए रोमांचक सेट के मुकाबले में रणजीत वॉरियर्स ने जसवीर चैलेंजर को 2-1 से हराकर श्रृंखला को बराबरी पर समाप्त किया। इससे पूर्व 13 में से 7 मैच जीतकर जसवीर चैलेंजर्स बढ़त बनाए हुए थी । क्लब के अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह मीना, संरक्षक सोभाग मल, राधेश्याम पाराशर ने दोनो संयुक्त विजेता टीमों को ट्रॉफी सौपी। इस दौरान कमेटी सदस्य मनोहर लाल, मनीष चाष्टा, प्रकाश चंद, के सिंह , शाहरूख खान, शिवराज,गजेंद्र सिंह, शैतान सिंह भी उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d