सफाई व रखरखाव के दिए निर्देश
Jahazpur News 14 जुलाई (आज़ाद नेब) शाहपुरा जिला प्रभारी डॉ. जितेंद्र सचिव सोनी ने रविवार को जहाजपुर दुर्ग का अवलोकन किया। वहीं साफ-सफाई व रखरखाव के लिए स्थानीय प्रशासन के अधिकारियों को निर्देश दिए।
उपखंड अधिकारी सुरेंद्र बी पाटीदार ने बताया कि जिला प्रभारी सचिव डॉ. जितेंद्र सोनी ने दुर्ग का अवलोकन करते हुए कहा कि टूरिज्म डिपार्टमेंट को इस दुर्ग का डवलपमेंट करने की आवश्यकता है। इसे लेकर ईओ राघव मीणा को कहा गया कि इस राष्ट्रीय धरोहर के जीर्णोद्धार के लिए प्लानिंग तैयार कर राज्य सरकार को भेजें एवं किले की साफ-सफाई व रखरखाव किया जाएं। इस दौरान तहसीलदार रवि कुमार मीणा, ईओ राघव मीणा मौजूद थे।


