Saturday, April 25, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDainik Bureau Deskश्री देव गुर्जर छात्रावास का शिलान्यास, भामाशाहों का भी हुआ सम्मान

श्री देव गुर्जर छात्रावास का शिलान्यास, भामाशाहों का भी हुआ सम्मान


Deoli News 25 अप्रैल (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) शहर के जयपुर रोड स्थित पनवाड़ मोड़ पर श्री देव गुर्जर छात्रावास भवन का शनिवार शिलान्यास कार्यक्रम हुआ। यहां मालासेरी डूंगरी के मुख्य पुजारी हेमराज पोसवाल एवं संत बाबा मस्त नाथ ने शिला रखी और पं कमल किशोर चतुर्वेदी ने वैदिक अनुष्ठान कराया।

निर्माण समिति अध्यक्ष शंकर फागणा ने भवन के नक्शे व 3डी मॉडल के जरिए प्रस्तावित आधुनिक सुविधाओं का ब्योरा पेश किया। हेमराज पोसवाल ने बताया कि समिति के समर्पित सदस्य समाज को जोड़ने के लिए हर गांव तक अपनी पहुंच बना रहे हैं। ऋतुराज गुर्जर और सांवर लाल गुर्जर ने समाज के सभी वर्गों व कर्मचारियों से निर्माण के लिए जन-सहयोग की बात कही।

प्रधानाचार्य महेश खटाना ने छात्रावास को छात्रों के सपने पूरे करने के लिए आज की सबसे बड़ी जरूरत और सुनहरा अवसर बताया। रामदेव गुर्जर (गांवड़ी) ने 21 हजार रुपए का नकद सहयोग दिया तथा भूमिदान करने वाले भामाशाहों किशन, गणेश एवं मोहन खटाना का सम्मान किया गया। इस अवसर पर जगदीश फागणा, रामनिवास गुर्जर, नंदलाल व प्रहलाद संथली और गजराज देवली सहित समाज के सैकड़ों लोग मौजूद थे।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d