Deoli News 25 अप्रैल (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) गौ माता के सम्मान और संरक्षण के संकल्प के साथ आगामी 27 अप्रैल को जहाजपुर में आयोजित होने वाली रैली और ज्ञापन कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर गौभक्तों की बैठक हुई।
भीषण गर्मी से लोग बेहाल: ठाकुर जी के लिए भी लगाया कूलर
इस दौरान कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए पोस्टर का विमोचन किया गया और गौसेवकों ने सर्वसम्मति से आयोजन की रूपरेखा पर बातचीत की। अभियान का आगाज जगदीशपुरी महाराज एवं ईश्वर राम महाराज के सानिध्य में सुबह 10 बजे महाराणा उच्च माध्यमिक विद्यालय जहाजपुर के नीचे स्थित मैदान से होगा। इस दौरान सनातन गौ आश्रय स्थल की टीम द्वारा सजाई गई विशेष झांकी और डीजे की गूंज रहेगी। सभी हस्ताक्षर पत्रकों को एक लाल कपड़े में बांधकर और मोर पंख से सजाकर एक गौभक्त द्वारा सिर पर धारण कर उपखण्ड कार्यालय तक लाया जाएगा।
वहीं उपखण्ड कार्यालय के बाहर टेंट और साउंड की व्यवस्था रहेगी, जहाँ सार्वजनिक रूप से पत्रक सौंपे जाएंगे। सभी गौभक्तों से अधिक से ज्यादा संख्या में आने की बात कही गई है।


