Saturday, April 25, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDainik Bureau Deskश्मशान घाट में दी, 23 हजार रूपए की 5190 किलो लकड़ियां

श्मशान घाट में दी, 23 हजार रूपए की 5190 किलो लकड़ियां

किल्लत को देखते कराई व्यवस्था



Deoli News 25 अप्रैल (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) शहर के गणेश रोड स्थित श्मशान घाट पर अंतिम संस्कार के लिए लकड़ियों की कमी को देखते हुए व्यापार महासंघ के अध्यक्ष पंकज जैन सर्राफ़ ने सहयोग किया है।

उन्होंने अपने पिता एवं व्यापार महासंघ के पूर्व अध्यक्ष चांदमल जैन की स्मृति में श्मशान घाट के लिए लकड़ियां उपलब्ध करवाई हैं। जैन ने बताया कि पिछले दिनों श्मशान घाट में अंतिम संस्कार के लिए लकड़ियों की किल्लत सामने आई थी। हालांकि उस दौरान कुछ पूर्ति की गई थी, लेकिन व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए उन्होंने 15 हजार रुपए की लकड़ी का योगदान दिया है। इसी तरह चंद्रभान गोयल ने 8 हजार 355 रुपए का सहयोग किया। यहां कुल 23 हजार 355 मूल्य की लकड़ियां भेंट की गई हैं। बूंदी के अलौद से 4.50 रुपए प्रति किलो के भाव से 5 हजार 190 किलो लकड़ियां खरीदी गई हैं।

इन लकड़ियों को देवली के श्मशान घाटों में डलवा दिया गया है, ताकि अंतिम संस्कार के समय परिजनों को किसी भी प्रकार की परेशानी न हो।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d