Deoli News 25 अप्रैल (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) ग्राम पंचायत पोल्याड़ा में प्रशासक सरिता मीणा की अध्यक्षता में 100 दिवसीय टीबी मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत ग्राम सभा का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी राकेश नामा ने ग्रामीणों को टीबी रोग के लक्षण, उपचार और बचाव के उपायों के बारे में जानकारी दी। साथ ही उन्होंने सरकार द्वारा टीबी मरीजों को दी जाने वाली पोषण योजना और आर्थिक सहायता के बारे में भी जागरूक किया। यहां सभी ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों ने एकजुट होकर भारत को टीबी मुक्त बनाने की सामूहिक शपथ ली। इस अवसर पर कृषि पर्यवेक्षक राजवीर हाडा, एलडीसी नीलू मीणा, सोदान मीणा, रामदेव धाकड़ और धर्मराज गुर्जर सहित कई ग्रामीण उपस्थित रहे।



