Deoli News 25 अप्रैल (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) देवली-उनियारा विधायक राजेंद्र गुर्जर ने शनिवार को देवली स्थित उप जिला अस्पताल का निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं की हकीकत परखी।
विधायक ने अस्पताल परिसर में प्रवेश करते ही सबसे पहले स्वच्छता व्यवस्था का जायजा लिया और उसके बाद ओपीडी, आपातकालीन कक्ष, लेबर रूम तथा दवा वितरण केंद्र का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अस्पताल की कार्यप्रणाली और वहां उपलब्ध संसाधनों की जांच की। निरीक्षण के दौरान विधायक गुर्जर ने अस्पताल में उपचाराधीन मरीजों और उनके परिजनों से सीधा संवाद किया। उन्होंने मरीजों से अस्पताल में मिल रहे उपचार, बेड की उपलब्धता और निशुल्क दवाओं की स्थिति के बारे में जानकारी ली।
विधायक ने अस्पताल प्रबंधन और मौजूद चिकित्सकों के साथ बैठक कर मानव संसाधन की कमी, आवश्यक दवाओं के स्टॉक और चिकित्सा उपकरणों की कार्यक्षमता पर चर्चा की।


