-
भाजपा का दो दिवसीय जिला प्रशिक्षण वर्ग
-
कानगढ़ पैलेस में जुटेंगे नेता व कार्यकर्ता
Deoli News 22 मई (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) भाजपा का जिला प्रशिक्षण वर्ग 23 व 24 मई कानगढ़ पैलेस देवली में होगा। भाजपा जिलाध्यक्ष चंद्रवीर सिंह चौहान ने बताया कि अलग-अलग सत्रों में वरिष्ठ नेताओं द्वारा विभिन्न विषयों पर कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया जाएगा।
social News :“सर्व समाज की मांग”, गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित करें
उन्होंने बताया कि दो दिवसीय जिला प्रशिक्षण वर्ग आवासीय रहेगा। प्रशिक्षण वर्ग में 11 सत्र आयोजित किए जाएंगे। जिसमें जिले के मंत्री, विधायक, पूर्व विधायक, पूर्व सांसद, पूर्व जिलाध्यक्ष, जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, मोर्चा अध्यक्ष सहित अन्य भाजपा नेता उपस्थित रहेंगे। सभी कार्यों के लिए कार्यकर्ताओं को अलग-अलग जिम्मेदारियां दी गई है। प्रशिक्षण में कार्यकर्ताओं को पार्टी की विचारधारा, संगठनात्मक मजबूती और आगामी रणनीतियों पर प्रशिक्षण दिया जाएगा।
pubilc voice : गिरदावरी में गेहूँ की जगह दर्ज की सरसों-चना, सरकारी खरीद से वंचित किसान
प्रशिक्षण वर्ग के सफल संचालन के लिए बैठक कर विभिन्न जिम्मेदारियां दी। इस अवसर पर जिला महामंत्री विष्णु शर्मा प्रभु बडोलिया, मंडल अध्यक्ष अंकित जैन डाबर, शिवजी राम प्रतिहार, रणवीर सिंह, उमा शंकर खुटेटा, सुरेश अग्रवाल, जितेंद्र चौधरी, राकेश ओसवाल, बंशी मेघवंशी, राजीव गोयल, भारत सोलंकी, नवल किशोर चतुर्वेदी, नंदसिंह, आशा भदादा, राजकुमारी सेन, सुमित गौतम, नीरज जैन, रवि, मुकेश, प्रकाश चंदेल कुलदीप सेन, विशाल जैन, रक्षक विजय समेत कार्यकर्ता मौजूद थे।



