Deoli News 22 मई (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) भाजपा युवा मोर्चा प्रदेश कार्यकारिणी में देवली के पटेल नगर निवासी दक्ष जैन को सह प्रभारी मनोनीत किया गया है। दक्ष निवर्तमान पालिकाध्यक्ष नेमीचंद जैन के पुत्र है। इस नियुक्ति पर उन्होंने युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष शंकर गौरा सहित शीर्ष नेताओं का आभार व्यक्त किया है।
नवनियुक्त एसटी मोर्चा जिलाध्यक्षों का स्वागत
हनुमाननगर क्षेत्र के कोटा रोड पर भीलवाड़ा एसटी मोर्चा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष अजय सिंह मीणा और अजमेर देहात जिलाध्यक्ष रंगलाल भील का स्वागत किया गया। पूर्व मंडल अध्यक्ष बृजराजसिंह खींची के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने माला और साफा पहनाकर दोनों पदाधिकारियों का अभिनंदन किया। अजय मीणा ने कार्यकर्ताओं से भाजपा की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाकर संगठन को मजबूत करने की बात कही।
विभिन्न समस्याओं के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन सोमवार को
नगर कांग्रेस कमेटी देवली द्वारा 25 मई को शहर की विभिन्न प्रमुख समस्याओं, एसआईआर और बढ़ती महंगाई के विरोध में प्रदर्शन किया जाएगा। कमेटी प्रवक्ता रमेश गोयल ने बताया कि नगर अध्यक्ष सौरभ जिंदल के नेतृत्व में कार्यकर्ता गांधी पार्क में एकत्रित होकर मुख्य मार्गों से जुलूस निकालेंगे और उपखंड अधिकारी को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपेंगे।
ज्ञापन में मुख्य रूप से बस स्टैंड व अस्पताल को शहर से बाहर ले जाने का विरोध और पुरानी कृषि उपज मंडी को गौड़ मंडी के रूप में स्थापित करने समेत मांगें उठाई जाएगी।


