Thursday, April 23, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeJahazpur Newsसब्जी मंडी शिफ्टिंग मामला, दो दिन बंद रखकर विधायक से मिले व्यापारी

सब्जी मंडी शिफ्टिंग मामला, दो दिन बंद रखकर विधायक से मिले व्यापारी

प्रशासन की ओर से आवंटित जगह से खुश नहीं है व्यापारी


Jahazpur News 25 मई (आज़ाद नेब) सब्जी मंडी शिफ्टिंग मामले में सब्जी व फल के होलसेल व्यापारियों दो दिनों से अपने प्रतिष्ठानों को बंद रखकर शनिवार को विधायक गोपीचंद मीणा से मुलाकात की। इनके समर्थन सब्जी व फल के फुटकर व्यापारियों ने भी बंद रखा।

विधायक गोपीचंद मीणा ने सब्जी मंडी व्यापारियों की समस्या को सुना ओर मामले को गंभीरता से लेते हुए मौके पर पहुंचे। मौके पर उपखंड अधिकारी सुरेंद्र बी पाटीदार से वार्ता कर सब्जी मंडी शिफ्टिंग मामले का जल्द से जल्द निपटारा करने को कहा। इस दौरान भाजपा नेता अमित गुर्जर, सब्जी फल व्यापार मंडल अध्यक्ष किशन खटीक, रामदेव खटीक, दिनेश माली, बालूराम खटीक, कमल टेपण सहित अन्य व्यापारी मौजूद थे। सब्जी फल व्यापार मंडल की मांग है कि पालिका द्वारा अभी तालाब की पाल पर ही स्थान आंवटन किया जा रहा है, जो की न्यायोचित नहीं है, वहां पर अभी सुखा है। लेकिन मानसून आते ही वहा पानी भर जाएगा, जिससे वहां कारोबार करना असंभव है।

वही उक्त स्थल पर आमजन खुले में शौच करते है। लोगों की मांग है कि मण्डी संचालित करने के लिए आरएसईबी ग्रामीण के अम्बेडकर भवन के पास जगह आवंटित करें अथवा भक्तों की झोपड़िया रोड पर खुली जगह दी जाए। उक्त जगहों पर भी मण्डियां आसानी से संचालित हो सकती है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d