Deoli News 25 मई (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) क्षेत्र की दूनी थाना पुलिस ने शुक्रवार को गश्त के दौरान बजरी से भरी एक ट्रैक्टर ट्राली पकड़ी है। दूनी थाना प्रभारी सरवर खां के अनुसार सहायक उप निरीक्षक रामजीलाल ने गश्त के दौरान संथली के पास बजरी से भरी एक ट्रैक्टर ट्राली को जब्त किया है।
साथ ही उसके चालक प्रेमलाल पुत्र मन्नाराम मीणा निवासी विजयगढ़ थाना दूनी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने एमएमडीआर एक्ट में मामला दर्ज किया है। इसी तरह दूनी थाना पुलिस ने दूनी निवासी सीताराम पुत्र गणेश माली, ओम प्रकाश पुत्र सीताराम माली, रामदेव पुत्र गणेश माली, खुशीराम पुत्र रामदेव माली को शांतिभंग में गिरफ्तार किया है। वही सुरेश भील पुत्र महावीर भील पीतापुरा थाना हिंडोली को एमवी एक्ट में एवं रतनलाल अमर लाल बैरवा व विनोद कुमार पुत्र रतनलाल बैरवा निवासी धांधोली थाना दूनी को शांतिभंग में गिरफ्तार किया है।



