Thursday, April 23, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeAdministrationपेयजल संबंधी शिकायतों के लिए कंट्रोल रूम शुरू

पेयजल संबंधी शिकायतों के लिए कंट्रोल रूम शुरू

आमजन फोन पर बता सकेंगे अपने क्षेत्र की पानी की समस्या


Deoli News 25 मई (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) उपखंड के सभी ग्रामीण व शहरी क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति की प्रभावी मॉनिटरिंग व लोगों की पेयजल संबंधित शिकायत प्राप्त करने को लेकर देवली में ब्लॉक स्तर पर नियंत्रण कक्ष शुरू किया गया है।

जिस पर आमजन फोन कर अपने क्षेत्र की समस्या बता सकेंगे। दरअसल आम लोगों की समस्या जलदाय विभाग तक नहीं पहुंच पाती। इसे लेकर उपखंड अधिकारी देवली दुर्गा प्रसाद मीणा के निर्देशानुसार यह कंट्रोल रूम शुरू किया गया है। उन्होंने विभागीय अभियंताओं को कंट्रोल रूम शुरू करने के निर्देश दिए। सहायक अभियंता जन स्वास्थ्य अभियंत्रिक ने बताया कि कंट्रोल रूम के फोन नं 01434-232324 है। उक्त नियंत्रण कक्ष में कर्मचारी दशरथ सिंह राणावत, फूलचंद मीणा, संतराम मीणा व शिवराम माली को लगाया है। उन्होंने बताया कि कंट्रोल रूम में हर वक्त कर्मचारी मौजूद रहेंगे, जो विभिन्न क्षेत्रों से मिलने वाली समस्या की सूचना एकत्र कर अभियंताओं को उसकी जानकारी देंगे। वही समस्या का निस्तारण होने के बाद उसके आगे निपटान चिन्ह लगाया जाएगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d