Deoli News 27 जुलाई (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) राष्ट्रीय राजमार्ग टोंक स्थित बंथली बाईपास पर ग्रामीणों की ओर से नि:शुल्क भंडारा शुरू किया गया है। जिसमें सभी धार्मिक स्थलों के पदयात्री सुविधा का लाभ ले सकेंगे।
संबंधित न्यूज़ : बाबा रामदेव पदयात्रियों के लिए नि:शुल्क भंडारा शुरू
यह भंडारा बाबा रामदेव, सांवरिया सेठ, सिंगोली श्याम, रणथंबोर गणेशजी, देहलवाल बाबा, ख्वाजा साहब की दरगाह, बाबा रामदेव, ओंकारेश्वर, महाकाल सहित आसपास के तीर्थस्थलों पर जाने वाले पदयात्रियों के लिए शुरू किया गया है। भंडारे में 24 घंटे चाय, पानी, नाश्ता, भोजन और रात्रि विश्राम की व्यवस्था नि:शुल्क रहेगी। ग्रामीणों ने बताया कि पदयात्रियों की सेवा के लिए भंडारा शुरू किया है, जो दो महीने तक चलेगा। भंडारे में सेवादार 24 घंटे मौजूद रहेंगे और यात्रियों की सेवा करेंगे। ग्रामीणों ने बताया कि भंडारे में अखंड ज्योत भी 2 महीने तक प्रज्ज्वलित रहेगी।



