Thursday, April 16, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDainik Bureau Deskबाबा रामदेव पदयात्रियों के लिए नि:शुल्क भंडारा शुरू

बाबा रामदेव पदयात्रियों के लिए नि:शुल्क भंडारा शुरू


Deoli News 26 जुलाई (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) समीप के सेंदियावास और पनवाड़ में लोकदेवता बाबा रामदेव के पदयात्रियों के लिए नि:शुल्क भंडारे का शनिवार को शुभारंभ किया गया है।

सांवतगढ़ पंचायत प्रशासक सुनील मीणा ने इसका उद्घाटन किया। इस मौके पर सांवरिया बैरागी, गिरदावर रमेश सिंह राजावत, तेजेंद्र सिंह ग्राम पंचायत सचिव, मनोज कुमार कीर पटवारी, खुशीराज मीणा, उपसरपंच महेंद्र मीणा, महावीर माली, रामस्वरूप मीणा, गोपाल मीणा, गोवर्धन वर्मा, राधाकिशन माली, लक्ष्मीनारायण वर्मा, रामदयाल वर्मा सहित लोग मौजूद थे। भंडारे का आयोजन पिछले 19 वर्षों से लगातार किया जा रहा है।  बनवारी वैष्णव और अध्यक्ष गोपाल सेन ने बताया कि उक्त भंडारे में पदयात्रियों के लिए प्राथमिक उपचार, जलपान, चाय और भोजन की व्यवस्था की गई है।

यह नि:शुल्क भंडारा आगामी एक महीने तक सेवा उपलब्ध कराएगा। शिवपुरी (मध्यप्रदेश), इंद्रगढ़, लाखेरी, बूंदी, नैनवा आदि क्षेत्र के सैकड़ों पदयात्री इस अवधि में भंडारे का लाभ उठाएंगे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d