Thursday, April 16, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeAccident Newsएसडीओं ने स्कूल के निरीक्षण में दिए पानी की निकासी के निर्देश

एसडीओं ने स्कूल के निरीक्षण में दिए पानी की निकासी के निर्देश


Deoli News 26 जुलाई (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय चांदली की झोपड़ियां का शनिवार को उपखंड अधिकारी रूबी अंसार ने निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान विद्यालय के चारों ओर पानी भरना पाया गया।

एसडीओं ने विकास अधिकारी को निर्देश दिए कि तत्काल प्रभाव से पानी की निकासी करवाई जाए। साथ ही प्रधानाचार्य को भी पाबंद किया गया कि बच्चों को सुरक्षित स्थान पर बिठाया जाए, जिससे पढ़ाई व्यवस्था किसी भी प्रकार से बाधित न हो। इस दौरान देवली तहसीलदार वीरेंद्र सिंह शक्तावत समेत अन्य अधिकारी मौजूद थे।

स्कूलों में जर्जर भवनों की समस्या

झालावाड़ जिले में स्कूल की छत गिरने से हुए हादसे के बाद शनिवार को पनवाड़ में ग्रामीण और जनप्रतिनिधि जागरूक हुए हैं। ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों ने विभिन्न स्कूलों का अवलोकन किया। भाजपा देहात मंडल के मीडिया प्रभारी महावीर माली ने बताया कि राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय पनवाड़ में अधिकतर क्लास रूम में सीलन और छतों में पानी भरने से पानी रिसाव हो रहा है।

जिससे छात्र-छात्राओं और शिक्षकों को पढ़ाई में समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों व जनप्रतिनिधियों ने स्कूल प्रशासन और पंचायत प्रशासक को दिशा निर्देश दिए और रिपोर्ट बनाकर सरकार को भेजने के लिए कहा। इसके अलावा, पनवाड़ पंचायत के बासलक्ष्मण गांव के सरकारी स्कूल में भी निरीक्षण किया गया, जहां हालत खराब हो रही है। एक हाल में छत की पट्टियां टूटी हुई हैं और एक दीवार का कुछ हिस्सा पिलर सहित नीचे गिर गया है। ग्रामीणों ने सरकार से स्कूल में नए हॉल बनाने की मांग की है।

इस दौरान पंचायत प्रशासन सत्यनारायण माली, विनोद कुमार मीणा, महावीर प्रसाद माली, दुर्गालाल रेगर, प्रभुलाल मीणा, हरिशंकर मीणा, धर्मराज समेत कई ग्रामीण मौजूद थे।

Trend News : हादसों के पिल्लर पर टिकी है स्कूल की छत

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d