मौज-मस्ती का दौर जारी
Deoli News 27 जुलाई (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) दूनी क्षेत्र के मोती सागर बांध पर रविवार को सैलानियों सैलाब उमड़ पड़ा। यह बांध करीब 65 साल पुराना है और टोंक जिले में लघु सिंचाई परियोजना का सबसे बड़ा बांध है। जिसके हर वर्ष ओवरफ्लो होने के बाद, यह नजारा देखने के लिए और मौज मस्ती के लिए लोगों की भीड़ उमड़ती है।
रविवार को भी यह स्थिति रही। बांध की बनावट में 13 बुर्ज बनी हुई हैं, जो लोगों को अपनी ओर आकर्षित करती हैं। बांध के पास ही विश्व प्रसिद्ध धन्ना भगत का गुरुद्वारा और मंदिर है, जो लोगों की श्रद्धा एवं आस्था का केंद्र है। इसके अलावा, करीब एक हजार साल पुराना गंगेश्वर महादेव मंदिर भी बांध के पास स्थित है। यह मंदिर बांध के नीचे की ओर बना हुआ है और बांध का ओवरफ्लो पानी गंगेश्वर महादेव के बराबर होकर गुजरता है। सैलानियों से यहां के स्थानीय व्यापारियों का धंधा चलता है। हर साल आसपास के लोग यहां घूमने आते हैं।
बांध की ऊंचाई से गिरता पानी आकर्षक लगता है और लोग इसे देखने के लिए आते हैं। गंगेश्वर महादेव मंदिर और धन्ना भगत का गुरुद्वारा दोनों ही धार्मिक स्थल लोगों को अपनी ओर आकर्षित करते हैं। लोग यहां पूजा-अर्चना करने और घूमने के लिए आते हैं।
अतिरिक्त पानी के निकासी के लिए गेटों की संख्या और मात्रा बढ़ाई


