Deoli News 27 जुलाई (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आह्वान पर “एक पेड़ मां के नाम” अभियान तथा मुख्यमंत्री की अपील “हरियालो राजस्थान” महाअभियान के तहत रविवार को भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं ने पौधारोपण किया।
Social News : “लहरिया महोत्सव”, झूमी महिलाएं, रैम्प पर वॉक किया
इस दौरान दर्जनों पौधे लगाए गए। भाजपा जिला उपाध्यक्ष राजेंद्र सिंह राणावत, शहर अध्यक्ष अंकित जैन, संजय सिंहल, राजीव गोयल, दिनेश जैन, महेश शर्मा, कुलदीप सेन, लोकेश सेन, शिवा साहु सहित कार्यकर्ताओं के साथ पौधारोपण किया तथा सभी से ज्यादा से ज्यादा पेड़ लगाने की अपील की। यह पौधारोपण एजेंसी एरिया जयपुर हाउस परिसर में हुआ।
संबंधित न्यूज़ : हरियाली तीज पर सीआईएसएफ में 3231 पौधे लगाए
मानव धर्म स्पेशल स्कूल में पौधारोपण हुआ
मानव धर्म स्पेशल स्कूल पनवाड़ रोड (देवली) में हरियालों राजस्थान कार्यक्रम के तहत पौधारोपण हुआ। इस मौके पर संस्थान निदेशक रणवीर सिंह चौहान और मुख्य डाकघर प्रशासनिक अधिकारी जयपुर रामावतार शर्मा ने मानसिक दिव्यांग एवं मूक बधिर छात्रों के साथ संस्थान परिसर में 25 से अधिक पौधारोपण किया।
कार्यक्रम के दौरान उन्होंने पर्यावरण जागरूकता, शुद्धता और समग्रता का संदेश दिया और छात्रों को पौधों की देखभाल करने का संकल्प दिलवाया। उन्होंने कहा कि पौधे नहीं लगाने से पर्यावरण प्रदूषण एक गंभीर समस्या बन गई है। पौधे न केवल आय का साधन हैं, बल्कि मानव जीवन के लिए भी अत्यंत आवश्यक हैं।


