Deoli News 27 जुलाई (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) माहेश्वरी महिला मंडल देवली के तत्वाधान में शनिवार को लहरिया महोत्सव का आयोजन हुआ। मंडल अध्यक्ष वंदना तोषनीवाल व सचिव रेखा नवल मूंदड़ा ने बताया कि कार्यक्रम की शुरुआत भगवान महेश की पूजा और वंदना से की गई।
यहां आयोजित विभिन्न खेल व प्रतियोगिताओं की विजेता प्रीति बिरला दीपा मालु, ज्योति मूंदड़ा, आशा भदादा और शुभा मालू रही। महिमा मालू व सोनू जाजू ने बताया कि पारंपरिक परिधानों में सजी महिलाओं माहौल को रंगीन बना दिया। विशेष आकर्षण “लहरिया क्वीन प्रतियोगिता” थी।महिलाओं ने रंग-बिरंगे लहरिया परिधानों में मिनी रैम्प पर वॉक किया। रेखा मालपानी को लहरिया क्वीन का खिताब सौपा। वर्षा मालू को सावन की रानी चुना गया।
कार्यक्रम संचालन कमलेश मूंदड़ा ने किया। इस दौरान मंजू तोतला, आशा बिडला, मधु मालू अनीता तोतला, सुमन मालपानी, रेखा मूंदड़ा, कल्पना आगीवाल, सपना गुप्ता सहित मंडल की कई महिलाएं शामिल थी।


