Thursday, April 16, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeAccident Newsडिग्गी कल्याणजी पदयात्रियों के ट्रेलर ने मारी टक्कर, 4 जने घायल

डिग्गी कल्याणजी पदयात्रियों के ट्रेलर ने मारी टक्कर, 4 जने घायल

शहर के जयपुर रोड पर हुआ हादसा


Deoli News 27 जुलाई (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) शहर के जयपुर रोड से जा रहे डिग्गी कल्याणजी पदयात्रियों के रविवार दोपहर एक ट्रेलर ने पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में पदयात्रियों समेत चार जने घायल हुए हैं। जिन्हें एंबुलेंस 108 के जरिए देवली चिकित्सालय लाया गया है।

जानकारी के अनुसार हरिबोल प्रभात फेरी मंडल की ओर से भीलवाड़ा जिले के काछोला पदमपुरा से गत 25 जुलाई को डिग्गी कल्याण जी के लिए पदयात्रा रवाना हुई। इस पदयात्रा में रविवार को देवली गांव से भी कई श्रद्धालु शामिल हुए। पदयात्रा शहर के जयपुर रोड होटल गोविंदा के आगे जा रही थी। इस बीच पीछे से आए एक ट्रेलर उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में 70 वर्षीय कान कंवर पत्नी भंवर सिंह निवासी पदमपुरा, काछोला गंभीर घायल हो गई। जिसके पैरों में अधिक चोट आई है।

इसी तरह मीनाक्षी पुत्री भंवर शर्मा निवासी देवली गांव, सुमन पुत्री लक्ष्मण रेबारी निवासी काछोला घायल हुए। इसी तरह ट्रेलर चालक रईसउद्दीन पुत्र रहमत अली निवासी पावटा गद्दी, थाना वजीरपुर गंगापुर सिटी भी घायल हुआ है। चालक ने बताया कि उसे आक्रोशित लोगों ने पीट दिया। सभी घायलों को देवली चिकित्सालय लाया गया। यहां डॉ. गोपाल मीणा, नर्सिंगकर्मी प्रवीण मीणा, महेश, मुकेश सैनी समेत ने तत्काल प्राथमिक उपचार दिया। इसमें महिला कान कंवर को अन्यत्र भेजा जा रहा है।

सूचना पर देवली थाना पुलिस के हेड कांस्टेबल सुरेश यादव भी चिकित्सालय पहुंचे और घायलों की जानकारी ली। यह ट्रेलर जहाजपुर से भरतपुर जा रहा था। जिसमें बजरी भरी हुई थी। ट्रेलर को पुलिस ने सुरक्षित खड़ा कराया है। हादसे के बाद पदयात्रा गंतव्य के लिए रवाना हो गई।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d