Thursday, April 16, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeCisfहरियाली तीज पर सीआईएसएफ में 3231 पौधे लगाए

हरियाली तीज पर सीआईएसएफ में 3231 पौधे लगाए


Deoli News 27 जुलाई (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल क्षेत्रीय प्रशिक्षण केंद्र, देवली में रविवार को हरियाली तीज पर विशाल पौधारोपण हुआ। इस दौरान विभिन्न किस्म के 3231 पौधों का सफलतापूर्वक रोपण किया गया।

कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण, हरियाली को बढ़ावा देना और सुरक्षाबलों के भीतर प्रकृति के प्रति उत्तरदायित्व की भावना को प्रबल करना था। कार्यक्रम में क्षेत्रीय प्रशिक्षण केंद्र देवली के वरिष्ठ अधिकारी, अधीनस्थ अधिकारी, बल सदस्य और प्रशिक्षणार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। अधिकारियों ने पौधारोपण को समय की आवश्यकता बताते हुए सभी से पौधों की नियमित देखभाल करने का संकल्प दिलवाया। इस अवसर पर ‘एक वृक्ष, अनेक लाभ’ सहित प्रेरणादायक नारों से पर्यावरण के प्रति जागरूकता का संदेश भी दिया गया।

इसी तरह राजकीय महाविद्यालय देवली में हरियालों राजस्थान एवं एक पेड़ मां के नाम के तहत पौधारोपण किया गया। प्राचार्य निकिता वर्मा ने बताया कि यहां राष्ट्रीय सेवा योजना की प्रथम व द्वितीय इकाई की ओर से पौधारोपण किया गया। इस दौरान कचनार, अशोक, जामुन, लेजस्टोनिया आदि किस्म के पौधे लगाए और देखभाल का संकल्प लिया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d