Thursday, April 16, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeBisalpur damअतिरिक्त पानी के निकासी के लिए गेटों की संख्या और मात्रा बढ़ाई

अतिरिक्त पानी के निकासी के लिए गेटों की संख्या और मात्रा बढ़ाई


Deoli News 27 जुलाई (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) क्षेत्र के बीसलपुर बांध से अतिरिक्त पानी की निकासी के लिए अब दो रेडियल गेट खोले गए हैं। बीसलपुर नियंत्रण कक्ष की सूचना के मुताबिक पूर्व में गत 24 जुलाई को गेट नं 10 खोला गया था।

जिसे अब 2 मीटर बढ़ाया गया है, जिससे 12020 क्यूसेक पानी निकल रहा है। जबकि रविवार को गेट नं 11 को एक मीटर खोला गया है, जिससे 6010 क्यूसेक पानी निष्कासित किया जा रहा है। इस तरह 18030 क्यूसेक पानी की निकासी की जा रही है। यह जानकारी बांध प्रशासन द्वारा दी गई है। इधर, बांध से पानी की निकासी का मनमोहक नजारा देखने के लिए लगातार पर्यटकों व लोगों।की संख्या बढ़ रही है। बीसलपुर चौकी प्रभारी गणेश लाल ने बताया कि लोगों की सुरक्षा के लिए पुलिस सर्कल से दो-दो पुलिसकर्मियों के अलावा अतिरिक्त पुलिस जाप्ता भी टोंक से लगाया गया है, जो बांध स्थल, भगवान शिव मंदिर, यातायात व्यवस्था एवं नदी के बहाव की ओर लोगों की सुरक्षा के लिए खड़े हैं। वही आज रविवार के मद्देनजर सुरक्षा की व्यवस्था मजबूत की जा रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d