पौधारोपण और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया
Deoli News 27 जुलाई (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) गुरुकुल शिक्षण संस्थान माध्यमिक विद्यालय ऊंचा (देवली) में शनिवार को ग्रीन डे का आयोजन किया गया। स्कूल निदेशक योगेश सोनी ने बताया कि इस मौके पर बच्चों को पर्यावरण संरक्षण के महत्व के बारे में जानकारी दी गई।
वहीं उन्हें अधिकाधिक पेड़-पौधे लगाने के लिए प्रेरित किया गया। बच्चों ने घर से पौधे और पर्यावरण से संबंधित विविध क्राफ्ट बनाए और प्रदर्शन किया। इसी”हरियाली का महत्व” विषय पर कविताएं और विचार प्रस्तुत किए। यह आयोजन हरियाली तीज को लेकर विद्यार्थियों में जागरूकता के उद्देश्य से किया गया। इसके अलावा बच्चों ने चार्ट पेपर पर प्रकृति से संबंधित विभिन्न चित्र बनाए और उनमें विविध रंग भरे। कार्यक्रम में सर्वश्रेष्ठ चित्रकारों और मॉडल बनाने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। निदेशक सोनी ने बच्चों की प्रतिभा की सराहना की।



