Deoli News 5 अक्टूबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) शहर के एजेंसी एरिया मोक्षधाम समिति के द्विवार्षिक चुनाव रविवार शाम संपन्न हुए। जिसमें टीकमचंद सेन समिति के संरक्षक मनोनीत हुए।
वहीं कोषाध्यक्ष जयसिंह हाड़ा बने रहेंगे। समिति में अध्यक्ष हेमराज गुर्जर को बनाया गया। जबकि उपाध्यक्ष त्रिलोकचंद शर्मा, विक्रम सिंह राजावत, बाबूलाल गुर्जर, दिनेश गोयल, मंत्री भोमसिंह हाड़ा, संगठन मंत्री बसराम चौधरी, कैलाश चंद्र, बनवारी गुर्जर बनाए गए। वहीं कार्यकारिणी सदस्यो में किस्तूरचंद बलाई, रंगलाल माली, मूलचंद जांगिड़, ओमप्रकाश लक्षकार, प्रदीप मीणा, पप्पू शर्मा, रामकिशन कीर, विजय दाधीच, ललित मीणा और बद्रीलाल कीर को शामिल किया गया है।
इससे पूर्व कोषाध्यक्ष जयसिंह हाड़ा ने दो वर्ष का आय व्यय का लेखा जोखा प्रस्तुत किया। सभी सदस्यों ने 2 वर्ष के प्रयासों से परिसर में लगाए गए पौधों का निरीक्षण किया।


