Thursday, April 16, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeHanumannagar Newsप्रो कबड्डी लीग का समापन, कासीर विजेता बनी

प्रो कबड्डी लीग का समापन, कासीर विजेता बनी


Deoli News 5 अक्टूबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) कुंचलवाड़ा कला में चल रही प्रो कबड्डी लीग टूर्नामेंट का समापन शनिवार रात्रि को हुआ। इस टूर्नामेंट में आसपास के क्षेत्र की 20 टीमों ने भाग लिया था।

प्रतियोगिता के अंतिम दिन रात्रि को सेमीफाइनल मुकाबले हुए, जिसमें कासीर ने चाँदली को हराया और कुंचलवाड़ा ने टीकड को हराकर फाइनल में प्रवेश किया। फाइनल मैच कासीर और कुंचलवाड़ा कलाँ के बीच हुआ। रोमांचक मुकाबले में कासीर ने जीत हासिल की और विजेता का खिताब अपने नाम किया। कुंचलवाड़ा कला की टीम उपविजेता रही।

इस अवसर पर हनुमान नगर नवयुवक मंडल के चेतन शर्मा, परमेश्वर खटीक, मनोज सैनी, मनोज शर्मा, सिदार्थ मीणा, निर्मल जैन, रोहित समेत कई ग्रामीण उपस्थित थे। रेफरी की भूमिका नवीन शर्मा, जवाहर कुमावत, मुकेश प्रजापति, धनराज सुवालका और वैभव उपाध्याय ने निभाई। आयोजक देवराज गुर्जर, अजय गुर्जर, वैभव सेन, नन्द लाल गुर्जर, अनिल गुर्जर, आशीष गुर्जर, नीजू खान, राजवीर गुर्जर, बनवारी गुर्जर और मनदीप मौजूद थे।

 

नरेश मीणा अब टोंक की धरती से भी करेंगे लड़ाई की शुरुआत, जानिए क्या है प्लान?

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d