Sunday, April 19, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeAdministrationस्थानीय सीट से 8 हजार 177 वोट नोटा में गए

स्थानीय सीट से 8 हजार 177 वोट नोटा में गए

आईएनसी के हरीश चंद्र मीना विजयी


Desk News 4 जून (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) लोकसभा चुनाव अंतर्गत टोंक-सवाई माधोपुर लोकसभा क्षेत्र के लिए मंगलवार को राजकीय महाविद्यालय टोंक में निष्पक्षता एवं पारदर्शिता के साथ मतगणना संपन्न हुई।

लोकसभा क्षेत्र टोंक-सवाईमाधोपुर की रिटर्निंग अधिकारी डॉ. सौम्या झा ने बताया कि लोकसभा क्षेत्र टोंक-सवाई माधोपुर से इण्डियन नेशनल कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी हरीश चन्द्र मीना ने निकटतम प्रतिद्वंदी भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी सुखबीर सिंह जौनपुरिया को 64 हजार 949 मतों से पराजित किया। उन्होंने बताया कि इण्डियन नेशनल कांग्रेस के हरीश चंद्र मीना को 6 लाख 23 हजार 763 वोट मिले। जबकि भारतीय जनता पार्टी के सुखबीर सिंह जौनपुरिया को 5 लाख 58 हजार 814 वोट मिले। इनके अतिरिक्त अन्य प्रत्याशियों में बहुजन समाज पार्टी के प्रहलाद माली को 13 हजार 144, इंडियन पीपुल्स ग्रीन पार्टी के गणेश मीना को 7 हजार 433, निर्दलीय मक्खन लाल मीना को 3 हजार 324, निर्दलीय जसराम मीना को 3 हजार 45, आजाद समाज पार्टी के विजेंद्र को 2 हजार 697, निर्दलीय गिर्राज प्रसाद मीना को 2 हजार 521, भारत आदिवासी पार्टी के जगदीश प्रसाद मीना को 1 हजार 373, राजस्थान राज पार्टी के दुलीचंद सैनी को 1 हजार 264, भीम ट्राईबल कांग्रेस पार्टी के जगदीश प्रसाद शर्मा को एक हजार 29 वोट मिले।

नोटा में मतदाताओं द्वारा 8 हजार 177 वोट डाले गए। परिणाम आने के पश्चात लोकसभा क्षेत्र टोंक-सवाईमाधोपुर के रिटर्निंग अधिकारी द्वारा विजयी प्रत्याशी हरीश चंद्र मीना को प्रमाण-पत्र सौपा गया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d