फिर बिछेगी नई बिसात
Deoli News 4 जून (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) लोकसभा के चुनाव परिणाम आने के साथ ही अब साफ हो गया है कि देवली- उनियारा विधानसभा सीट पर आगामी दिनों में उपचुनाव होंगे। यह पहला मौका होगा, जब यहां पहली बार उपचुनाव होंगे
वर्तमान विधायक व कांग्रेस प्रत्याशी हरीश चन्द्र मीना सांसद का चुनाव जीत गए है और अब उन्हें देवली-उनियारा विधायक पद से इस्तीफा देना पड़ेगा। ऐसे में देवली-उनियारा विधानसभा क्षेत्र के मतदाताओं को फिर से अपना विधायक चुनना पड़ेगा। उल्लेखनीय है कि बीते विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के हरीश चंद्र मीना न केवल दूसरी बार विधायक का चुनाव जीते, बल्कि करीब 6 माह बाद ही फिर वे टोंक-सवाईमाधोपुर संसदीय सीट पर प्रत्याशी बने और दो बार के सांसद रहे।
बीजेपी के सुखबीर सिंह जौनापुरिया को पटखनी दे दी। हरीश मीना ऐसे पहले उम्मीदवार है, जिन्होंने अब तक कोई चुनाव नही हारा। उन्होंने पहले दौसा से सांसद का चुनाव लड़ा ओर पहली बार ही चुनाव जीते। बाद में उन्होंने सांसद पद से इस्तीफा देकर कांग्रेस से देवली-उनियारा विधानसभा क्षेत्र से चुनाव जीते। वर्ष 2023 में हुए विधानसभा चुनाव में फिर हरीश मीना ने दुबारा कांग्रेस से चुनाव लड़ा और बीजेपी के विजय बैंसला को हराया। करीब 6 बाद फिर हुए लोकसभा चुनाव में कांग्रेस ने मीना को फिर से सांसद का चुनाव लड़ा ओर वे बीजेपी के जौनापुरिया को हराने में सफल रहे। सबसे खास बात ये भी है कि बीते दो विधानसभा चुनावों व हाल में हुए लोकसभा चुनाव में तीनों बार हरीश मीना के सामने गुर्जर जाति के उम्मीदवार बीजेपी से लड़े।
लेकिन उन्होंने तीनो ही चुनाव बड़े अंतर से जीते है। चूंकि अब हरीश मीना सांसद चुने गए। लिहाजा अब उन्हें विधायक पद से इस्तीफा देना पड़ेगा और देवली-उनियारा सीट पर अब उपचुनाव होंगे। अंदरुनी बात यह है कि चुनाव से पहले इस बात की चर्चा थी कि यह सीट हरिश्चंद्र मीणा के जितने से निश्चित तौर पर खाली होगी। जिस पर उपचुनाव होंगे। इसे लेकर दोनों पार्टियों के नेताओं की लाळ टपकने लगी है।
कांग्रेस प्रत्याशी की जीत पर आतिशबाजी कर खुशी जताई



