Tuesday, April 21, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeCrime Newsहनुमानजी की प्रतिमा खंडित की, ग्रामीणों ने दी रिपोर्ट

हनुमानजी की प्रतिमा खंडित की, ग्रामीणों ने दी रिपोर्ट

अमरवासी गांव की घटना


Deoli News 23 जून (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) हनुमान नगर थाना क्षेत्र के अमरवासी गांव में शनिवार रात अज्ञात असामाजिक तत्वों ने भगवान हनुमान की प्रतिमा खंडित की है। घटना का पता रविवार सुबह लोगों के दर्शन करने के लिए पहुंचने पर लगा।

उक्त घटना से ग्रामीणों में नाराजगी है तथा लोगों की धार्मिक भावना को ठेस पहुंची है। ग्रामीण महेंद्र तिवाड़ी ने बताया कि हनुमानजी का यह मंदिर अमरवासी के मेन रोड पर सहकारी समिति के समीप है। जहां बीती रात अज्ञात लोगों ने हनुमानजी की प्रतिमा से छेड़छाड़ की। इन लोगों ने देव प्रतिमा की आंख निकाल दी तथा नाक खंडित कर दिया। सुबह लोग जब दर्शन के लिए पहुंचे तो उन्हें यह दिखाई दिया। ग्रामीणों ने इसकी जानकारी हनुमान नगर थाने में दी। सूचना पर थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे तथा ग्रामीणों से उक्त घटनाक्रम की समूची जानकारी ली। इसी तरह सूचना पर जहाजपुर पुलिस उपाधीक्षक भी मौके पर पहुंचे। जिन्होंने घटना की जानकारी जुटाई। यहां ग्रामीण महेंद्र तिवाड़ी, खेमराज मीणा, टोनू जैन, मुरारी शर्मा, दिनेश सुवालाल ने घटनाक्रम की पुलिस को रिपोर्ट दी है।

वही घटना के दोषियों को जल्द पकड़ने की मांग की है। ग्रामीणों ने बताया कि यह घटना रात 11 बजे बाद की है। इससे पहले लोग वहां सामने बैठे थे। तब तक प्रतिमा सुरक्षित थी।

भगवान के जन्म पर जयकारों से गूंजा पांडाल

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d