Wednesday, April 22, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeWeather alert38 डिग्री की तपन व उमस से लोग बेहाल!

38 डिग्री की तपन व उमस से लोग बेहाल!


Deoli News 23 जून (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) शहर में रविवार सुबह सूर्योदय से जो तपन 32 डिग्री से शुरू हुई, वह अपराह्न तक 36 डिग्री तक पहुँच गई। 

सुबह से लोग पसीने से सरोबार रहे और तपन से राहत नही मिली। हालत यह रही कि लोगों को कूलर, पंखे भी राहत नही दे पाए। सूर्योदय के दौरान ही तापमान में तेजी महसूस की गई। वहीं गर्मी के साथ उमस भी लोगों को परेशान कर गई। नहाने के बावजूद लोगों के शरीर पर पसीना आता रहा। दोपहर बाद तो इसमें तेजी ही आती गई और शाम 4 बजे तक 36 डिग्री ने पारे को छू लिया। आज रात भी गर्मी से ज्यादा राहत की उम्मीद नही है। रात का न्यूनतम तापमान 30 डिग्री तक रहने की सम्भावना है। मौसम शुष्क रह सकता है और उमस में बढ़ोतरी संभव है। 

Trending News :आवक के अभाव में घटता डैम का जलस्तर

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d