Tuesday, May 19, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDainik Bureau Desk21 कुण्डात्मक श्रीराम महायज्ञ के मौके पर भंडारा आयोजित

21 कुण्डात्मक श्रीराम महायज्ञ के मौके पर भंडारा आयोजित


Deoli News 18 मई (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) नगरफोर्ट क्षेत्र के ईरानी डूंगरी गैरोटा-गैरोटी में संचालित 21 कुण्डात्मक श्रीराम महायज्ञ के अवसर पर सोमवार को श्रद्धालुओं के लिए भंडारे का आयोजन किया गया।

समाजसेवी केपी सिंह नरूका की ओर से आयोजित इस भंडारे में करीब 2 हजार श्रद्धालुओं के लिए भोजन प्रसादी की व्यवस्था की गई है। आयोजन स्थल पर दूर-दराज से आने वाले भक्तों एवं स्थानीय ग्रामीणों की सुविधा के लिए विशेष प्रबंध किए गए हैं। उल्लेखनीय है कि महायज्ञ के दौरान प्रतिदिन हो रहे पूजा-अर्चना और संत समागम से संपूर्ण क्षेत्र का वातावरण भक्तिमय बना हुआ है। इस भंडारे में गैरोटी, गेरोटा, बेहलड़ी, चारनेट, हरिपुरा, पालगंज, देवपुरा, भंवरखोल, भरनी, बड़ी धुआं, छोटी धुंआ और हाड़ौती सहित एक दर्जन गांवों के ग्रामीणों ने भोजन ग्रहण किया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d