Sunday, April 19, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeBjpसभी कार्यकर्ताओं का रहा चुनाव में अच्छा सहयोग

सभी कार्यकर्ताओं का रहा चुनाव में अच्छा सहयोग


Deoli News 27 नवंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) चुनाव समाप्ति के बाद रविवार को भाजपा प्रत्याशी विजय बैसला ने अपने चुनावी कार्यालय में शहर मंडल समेत पार्टी कार्यकर्ताओं से बातचीत की तथा सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया।

इस दौरान बैसला ने कहा कि सभी कार्यकर्ताओं ने कंधे से कंधे मिलाकर चुनाव लड़ने में उल्लेखनीय सहयोग किया है। इसे वे हमेशा याद रखेंगे। कार्यकर्ताओं की मेहनत की बदौलत ही पार्टी को सुखद संदेश मिल रहे हैं और आगामी 3 दिसंबर को घोषित होने वाले नतीजों में कार्यकर्ताओं की मेहनत निश्चित तौर पर सफलता के रूप में सामने आएगी। इस दौरान मंडल अध्यक्ष राजेंद्र सिंह राणावत,, भाजपा नेता रतन मंगल, राकेश ओसवाल, उमाशंकर खुटेटा समेत ने संबोधित करते हुए कहा कि कार्यकर्ता ने जी जान लगाकर चुनाव में सहयोग किया है। ऐसे में भाजपा प्रत्याशी का दायित्व है कि कार्यकर्ताओं के उक्त सहयोग को हमेशा याद रखा जाए।कार्यकर्ता केवल मान सम्मान की अपेक्षा रखता है। इस दौरान भाजपा प्रत्याशी समेत कार्यकर्ता आश्वस्त नजर आए।

बैठक में भाजपा नेता नेमीचंद जैन, नवल किशोर चतुर्वेदी, दिनेश जैन, बालकिशन मालू, सुनील सेठी, गोपाल मित्तल, रामेश्वर प्रसाद धाकड़, छीतर डागर, रमेश चंद, बद्रीलाल चौधरी, राजीव, सुरेंद्र मीणा, विनोद साहू, नवीन ग्वाला, प्रमोद मंगल समेत कई कार्यकर्ता व नेता मौजूद थे।

Dainik Bureau Desk
Dainik Bureau Deskhttps://dainikbureau.com
क्षेत्र का प्रमुख, विश्वसनीय, प्रामाणिक, पत्रकारिता के मानक, सिद्धांतों, मर्यादाओं पर खरा उतरा न्यूज़ प्रोवाइडर पोर्टल, जिसकी हर खबर होती है निष्पक्ष नजरिया के साथ। हर खबर, निष्पक्ष नजर
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d